Connect with us

भदोही

NEET में स्वतंत्र ने बढ़ाया गिराई गांव का मान

Published

on

Loading...
Loading...

579 अंक हासिल कर 18,396वीं रैंक, सरकारी मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर में दाखिला

गोपीगंज (भदोही)। गिराई गांव निवासी स्वतंत्र कुमार मौर्य ने नीट परीक्षा में 720 में से 579 अंक हासिल कर ऑल इंडिया रैंक 18,396 प्राप्त की है। उनका दाखिला सरकारी मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर में हुआ है। सफलता के बाद घर लौटने पर परिवार और गांव में खुशी का माहौल है।

लोगों ने किया स्वागत

स्वतंत्र के घर पहुंचने पर मौर्य विकास समिति के पदाधिकारियों और नगर के गणमान्य लोगों ने माल्यार्पण व अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया। डॉ. राजकमल मौर्य समेत क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई दी।

कानपुर में रहकर की तैयारी

स्वतंत्र ने सीतामढ़ी से हाईस्कूल और संत विवेकानंद इंटर कॉलेज गिराई से इंटर की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद कानपुर में रहकर नीट की तैयारी की और मेहनत के बल पर सफलता हासिल की।

परिवार में खुशी का माहौल

स्वतंत्र की उपलब्धि पर उनकी माता सीता देवी समेत परिवार के लोग बेहद खुश हैं। स्वागत समारोह में मौर्य विकास समिति के पूर्व जिलाध्यक्ष अरुण कुमार मौर्य, प्रमोद मौर्य, सूर्यकांत मौर्य, बल्ला मौर्य और तेज बहादुर समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। ग्रामीणों ने कहा कि स्वतंत्र की सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page