Connect with us

भदोही

गोपीगंज में नौ दिन चलेगा गणेश महोत्सव

Published

on

Loading...
Loading...

14 सितंबर को प्राण-प्रतिष्ठा, 22 को विसर्जन शोभायात्रा

गोपीगंज (भदोही)। सदर मोहल्ला दुर्गा जी गली स्थित श्री गणेश उत्सव मंडल ने गणेश महोत्सव के कार्यक्रमों की रूपरेखा जारी कर दी है। ‘दुर्गा गली चा राजा’ नाम से होने वाले उत्सव में नौ दिनों तक धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

14 सितंबर से होगा शुभारंभ

14 सितंबर को मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा होगी। 15 सितंबर को वस्त्र श्रृंगार एवं सुंदरकांड, 16 सितंबर को हनुमान चालीसा और 17 सितंबर को संगीत कुर्सी व गुब्बारा सजावट का कार्यक्रम होगा।

भक्ति जागरण और बच्चों के कार्यक्रम

18 सितंबर को भक्ति जागरण, 19 सितंबर को हरियाली श्रृंगार एवं बच्चों का कार्यक्रम और 20 सितंबर को भव्य भंडारा आयोजित किया जाएगा।

22 सितंबर को निकलेगी विसर्जन यात्रा

21 सितंबर को पुष्प श्रृंगार एवं छप्पन भोग का आयोजन होगा। 22 सितंबर को गणेश प्रतिमा की विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाएगी।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page