Connect with us

गोरखपुर

पीडीए सम्मेलन में सपा का चुनावी शंखनाद, बूथों को मजबूत करने पर जोर

Published

on

Loading...
Loading...

मेहदावल में जुटे पदाधिकारी और कार्यकर्ता, 2027 में सपा की सरकार बनाने का लिया संकल्प

मेहदावल (संत कबीर नगर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी ने बूथ स्तर पर तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में मेहदावल विधानसभा क्षेत्र के सांडे कला स्थित एमएस मैरिज हाल में पीडीए बूथ सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, संभावित प्रत्याशी और कार्यकर्ता शामिल हुए। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और बूथ-बूथ पहुंचकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

संगठन की मजबूती पर जोर

मुख्य अतिथि सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद ने बूथ पदाधिकारियों से संवाद करते हुए कहा कि चुनावी सफलता के लिए संगठन की मजबूती सबसे जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने बूथों को मजबूत करने और मतदाताओं से लगातार संपर्क बनाए रखने की अपील की। साथ ही पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को घर-घर तक पहुंचाने पर जोर दिया।

महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे उठाए

सम्मेलन में वक्ताओं ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए महंगाई, बेरोजगारी, किसानों, युवाओं और महिलाओं से जुड़े मुद्दे उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की घोषणाओं और जमीनी हकीकत में अंतर है। वक्ताओं ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में जनता के बीच जाकर इन मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

संभावित प्रत्याशियों ने कार्यकर्ताओं से किया संवाद

सम्मेलन में मेहदावल विधानसभा क्षेत्र से संभावित प्रत्याशियों जयराम पांडे, पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव, प्रिया पाठक, इसहाक अंसारी, चंद्रशेखर सिंह, अब्दुल कलाम, स्वामीनाथ साहनी, अनवारुल हक, रमेश निषाद, फूलचंद्र यादव, सुनील सिंह, श्याम जी विश्वकर्मा और मनोज पांडेय ने कार्यकर्ताओं से संवाद किया। उन्होंने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और सपा के पक्ष में माहौल बनाने की अपील की।

Advertisement

2027 में सरकार बनाने का संकल्प

कार्यक्रम में बूथ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव में पूरी सक्रियता के साथ जुटने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं से घर-घर पहुंचकर जनता से संवाद करने तथा पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने की अपील की गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम ने की, जबकि संचालन विधानसभा अध्यक्ष ओमकार यादव ने किया। सम्मेलन में सांसद लक्ष्मीकांत पप्पू निषाद, जयराम पांडे, पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव, एखलाख अहमद, मो. अहमद, प्रदेश सचिव प्रिया पाठक, विनोद यादव, श्याम विश्वकर्मा, राधेश्याम यादव, करुणानिधि यादव और रामनयन निषाद समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page