Connect with us

वाराणसी

भेलपुर पुलिस द्वारा थाने पर पंजीकत दुष्कर्म  के अभियोग में वाँछित अभियुक्त  को किया गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट : मनोकामना सिंह

अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने व घटना का अनावरण हेतु श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय के आदेश अनुपालन क्रम व श्रीमान्‌ पुलिस उपायुक्त काशी जोन महोदय के मार्गदर्शन व श्रीमान्‌ उपायुक्त जोन काशी महोदय के पर्यवेक्षण में श्रीमान्‌ सहायक पुलिस आयुक्त सर्किल भेलूपुर व प्रभारी निरीक्षक भेलूपुर के कुशल नेतृत्व में दिनांक-2.05.2022 को थाना भेलूपुर पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र चेंकिग संदिग्ध व्यक्ति वाहन के दौरान जरिये मुखबिर सूचना के आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 045/2022 धारा 376,506 भा0द0वी0 से सम्बन्धित अभियुक्त हिमांशु कुमार उर्फ अंशु पुत्र कुलवीप कुमार उर्फ लक्कड़ निवासी तुलसीपुर मोतीझील हरिजन बस्ती थाना भेलूपुर कमिश्नेरेट वाराणसी को समय करीब 11.15 बजे गुरुवार को मोतीझील तुलसीपुर के पास से गिरप्तार किया गया । उपरोक्त के सम्बन्ध में भेलूपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

1. प्रभारी निरीक्षक, रमाकान्त दूबे, थाना प्रभारी भेलूपुर कमिश्नरेट- वाराणसी |

2. उ0नि0 संतोष कुमार चौकी प्रभारी महमूरगंज थाना भेलूपुर कमिश्नरेट वाराणसी

Advertisement

3. का0 अनिल कुमार पटेल थाना भेलूपुर कमिश्नरेट वाराणसी

4. रि0का0 सर्वेश कुमार सिंह थाना भेलूपुर कमिश्नरेट वाराणसी

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page