Connect with us

गाजीपुर

सपा की साइकिल यात्रा को अनुमति नहीं मिलने पर राजनीतिक घमासान

Published

on

Loading...
Loading...

सीमा राजभर ने लगाए राजनीतिक दबाव के आरोप, पुनीता सिंह और सुजीत यादव ने पदयात्रा का किया ऐलान

नंदगंज (गाजीपुर)। समाजवादी पार्टी की प्रस्तावित समाजवादी सद्भाव साइकिल यात्रा को प्रशासन से अनुमति नहीं मिलने के बाद जिले में राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। समाजवादी पार्टी महिला सभा की प्रदेश सचिव पुनीता सिंह खुशबू और सपा नेता सुजीत यादव के नेतृत्व में प्रस्तावित यात्रा पर रोक लगाए जाने के विरोध में पार्टी नेताओं ने प्रशासन और भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए तथा पदयात्रा निकालने की घोषणा की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा राजभर ने कहा कि भाजपा सरकार समाजवादी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर प्रशासन के माध्यम से साइकिल यात्रा की अनुमति नहीं दे रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में शांतिपूर्ण यात्रा निकालना सभी का संवैधानिक अधिकार है।

Advertisement

प्रदेश सचिव पुनीता सिंह खुशबू ने कहा कि समाजवादी सद्भाव साइकिल यात्रा का उद्देश्य समाज में भाईचारा बढ़ाना, महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा युवाओं को सामाजिक और राजनीतिक भागीदारी के लिए प्रेरित करना था। उन्होंने आरोप लगाया कि महिलाओं के नेतृत्व में प्रस्तावित यात्रा को अनुमति न देना लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है।

सपा नेता सुजीत यादव ने कहा कि यदि प्रशासन साइकिल यात्रा की अनुमति नहीं देता है तो समाजवादी कार्यकर्ता पदयात्रा निकालकर जनता के बीच जाएंगे और अपनी बात रखेंगे। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रहेगा।

बैठक को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने तथा गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों और विचारों को लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर एमएलसी काशीनाथ यादव, सांसद प्रतिनिधि बलराम पटेल, विधायक प्रतिनिधि आदित्य यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी सिंह यादव, ननकू यादव, पूर्व विधायक खुर्शीद अहमद, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सीमा यादव, मार्कण्डेय यादव, मुन्नन यादव, तहसीन अहमद, राजेंद्र यादव, अनिल यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page