गाजीपुर
भांवरकोल में एसआईएस सिक्योरिटी भर्ती शिविर शुरू
पहले दिन उमड़ी युवाओं की भीड़
सुरक्षा गार्ड, सुपरवाइजर और ट्रेनिंग असिस्टेंट पदों के लिए हो रही भर्ती, 24 जुलाई तक चलेगा शिविर
भांवरकोल (गाजीपुर)। स्थानीय विकास खंड परिसर में एसआईएस सिक्योरिटी द्वारा सुरक्षा गार्ड, सुपरवाइजर एवं ट्रेनिंग असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए दो दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया है। 23 जुलाई से शुरू हुआ यह भर्ती शिविर 24 जुलाई तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा। पहले ही दिन रोजगार की उम्मीद लेकर बड़ी संख्या में युवाओं ने शिविर में पहुंचकर पंजीकरण कराया।
भर्ती प्रक्रिया का संचालन जौनपुर शाखा के असिस्टेंट रिक्रूटमेंट इंस्पेक्टर महेंद्र कुमार की देखरेख में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों का चयन निर्धारित मानकों के अनुसार किया जाएगा।
भर्ती के लिए आयु सीमा 19 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी का हाईस्कूल, इंटरमीडिएट अथवा स्नातक उत्तीर्ण होना आवश्यक है। शारीरिक मानकों के तहत न्यूनतम 168 सेंटीमीटर लंबाई तथा 56 से 90 किलोग्राम वजन अनिवार्य रखा गया है। पंजीकरण शुल्क 350 रुपये तथा प्रशिक्षण के दौरान 10 हजार रुपये का प्रशिक्षण शुल्क निर्धारित किया गया है।
चयनित अभ्यर्थियों को आकर्षक वेतन के साथ भविष्य निधि (पीएफ), ईएसआई एवं मेडिकल सुविधा, वार्षिक बोनस, दुर्घटना एवं जीवन बीमा, ओवरटाइम का भुगतान, समय पर वेतन और पदोन्नति के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।
भर्ती शिविर के सफल संचालन में गार्ड रामजी, आशीष और राजवीर सिंह सहयोग कर रहे हैं। भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी 7800406043 एवं 8957008937 पर संपर्क कर सकते हैं।
