वाराणसी
अरोमा मैजिक ने नए स्वरूप में लॉन्च किए एसेंशियल ऑयल्स
पेश की दो एडवांस्ड फेशियल किट
वाराणसी में डॉ. ब्लॉसम कोच्चर ने किया उत्पादों का अनावरण, सैलून व स्पा विशेषज्ञों के लिए नई पेशकश
वाराणसी। भारत की अग्रणी अरोमाथेरेपी कंपनी ब्लॉसम कोच्चर अरोमा मैजिक ने अपने लोकप्रिय एसेंशियल ऑयल्स को नए आकर्षक पैकेजिंग में लॉन्च किया है। इसके साथ ही कंपनी ने सैलून और स्पा विशेषज्ञों के लिए ‘पेप्टाइड पोशन’ और ‘वीटा बूस्ट’ एडवांस्ड फेशियल किट भी बाजार में उतारी हैं।
वाराणसी में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कंपनी की संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉ. ब्लॉसम कोच्चर ने कहा कि एसेंशियल ऑयल्स पौधों की आत्मा होते हैं, जो प्राकृतिक अर्क के रूप में मन, शरीर और आत्मा के संतुलन के साथ समग्र स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में सहायक हैं। उन्होंने बताया कि नए उत्पाद आधुनिक स्किन केयर जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित किए गए हैं।
डॉ. कोच्चर ने बताया कि ‘पेप्टाइड एवं सेरामाइड पोशन एडवांस्ड सीरम मास्क किट’ विशेष रूप से सैलून और स्पा उद्योग के लिए तैयार की गई है। इसमें मौजूद मल्टी-पेप्टाइड और सेरामाइड कॉम्प्लेक्स त्वचा की लोच बढ़ाने, कोलेजन निर्माण को प्रोत्साहित करने, महीन रेखाओं और झुर्रियों को कम करने तथा त्वचा को गहराई से नमी प्रदान करने में मदद करता है। वहीं ‘वीटा बूस्ट’ किट भी पेशेवर फेशियल सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से विकसित की गई है।
कंपनी के अनुसार, नए पैकेजिंग के बावजूद एसेंशियल ऑयल्स की गुणवत्ता और शुद्धता पहले की तरह बरकरार रखी गई है। ये सभी उत्पाद 100 प्रतिशत शुद्ध, चिकित्सीय गुणवत्ता वाले और ऑर्गेनिक एसेंशियल ऑयल्स से तैयार किए गए हैं। नई श्रृंखला में 10 मिलीलीटर की पैकिंग में 15 प्रकार के एसेंशियल ऑयल्स उपलब्ध होंगे, जिनमें लैवेंडर, तुलसी, चंदन, गुलाब, नेरोली, लेमनग्रास, टी ट्री और यलंग-यलंग जैसी लोकप्रिय किस्में शामिल हैं।
कंपनी का दावा है कि 32 वर्षों की विरासत के साथ अरोमा मैजिक के 170 से अधिक अरोमाथेरेपी आधारित स्किन, हेयर और वेलनेस उत्पाद देश के 100 से अधिक शहरों में उपलब्ध हैं और सभी उत्पाद क्रूएल्टी-फ्री एवं पर्यावरण अनुकूल हैं।
