Connect with us

वाराणसी

सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय में एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक पद के लिए आवेदन शुरू

Published

on

Loading...
Loading...

अंशकालिक पद हेतु पात्र शिक्षकों से सात दिन में मांगे गए आवेदन, चयन मैनुअल-2006 के अनुसार होगा

वाराणसी। सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के अंशकालिक कार्यक्रम समन्वयक पद पर चयन के लिए पात्र शिक्षकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। विश्वविद्यालय के कुलसचिव राकेश कुमार ने बताया कि इस पद के लिए विश्वविद्यालय के प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर एवं असिस्टेंट प्रोफेसर निर्धारित अर्हताओं के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थियों को प्रकाशित सूचना की तिथि से सात दिनों के भीतर अपना आवेदन कुलसचिव कार्यालय में जमा करना होगा।

कुलसचिव के अनुसार चयन प्रक्रिया राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) संशोधित मैनुअल-2006 के प्रावधानों के अनुरूप संपन्न की जाएगी। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास विश्वविद्यालय अथवा संबद्ध महाविद्यालय में आवश्यक शैक्षणिक एवं प्रशासनिक अनुभव होना चाहिए। साथ ही राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी के रूप में न्यूनतम तीन वर्ष का अनुभव तथा एनएसएस अभिमुखीकरण प्रशिक्षण प्राप्त होना अनिवार्य है। चयन के समय अभ्यर्थी की आयु 50 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

कुलसचिव राकेश कुमार ने पात्र एवं इच्छुक शिक्षकों से निर्धारित समयावधि के भीतर आवेदन प्रस्तुत करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि नियुक्ति से संबंधित विस्तृत अर्हताएं, आवेदन प्रक्रिया एवं अन्य आवश्यक जानकारी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page