गाजीपुर
पुलिस कार्यालय में दिलाई गई ‘जल शपथ’, जल संरक्षण का लिया संकल्प
राष्ट्रीय जल मिशन के तहत आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों-कर्मचारियों ने जल बचाने का दिया संदेश
गाजीपुर। भारत सरकार के राष्ट्रीय जल मिशन के अंतर्गत जल संरक्षण एवं जल संवर्धन के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार को पुलिस कार्यालय, गाजीपुर में “जल शपथ” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जल संरक्षण का संकल्प दिलाया गया।

जल की हर बूंद बचाने का लिया संकल्प
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जल के विवेकपूर्ण उपयोग, वर्षा जल संचयन, भू-जल संरक्षण तथा प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। सभी ने दैनिक जीवन में जल की प्रत्येक बूंद के महत्व को समझते हुए जल के अपव्यय को रोकने और समाज में जल संरक्षण के प्रति व्यापक जन-जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

‘जल ही जीवन है’ का दिया संदेश
कार्यक्रम में कहा गया कि “जल ही जीवन है” और प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है कि वह जल संसाधनों का संरक्षण करते हुए भावी पीढ़ियों के लिए सुरक्षित एवं समृद्ध पर्यावरण उपलब्ध कराने में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करे। इस अवसर पर जल संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने का भी आह्वान किया गया।
