Connect with us

गाजीपुर

दूरदर्शन लखनऊ पर गूंजेंगे गाजीपुर के लोकगायक सुबेदार स्नेही के गीत

Published

on

Loading...
Loading...

22 जुलाई को ‘लोक रंग सुरों के संग’ कार्यक्रम में देंगे प्रस्तुति, जिले में खुशी का माहौल

सादात (गाजीपुर)। सादात ब्लॉक के ग्राम कटयां निवासी एवं दूरदर्शन कलाकार सुबेदार स्नेही के लोकगीतों का प्रसारण 22 जुलाई 2026 को दूरदर्शन लखनऊ के डीडी यूपी चैनल पर किया जाएगा। बुधवार रात 9 बजे प्रसारित होने वाले लोकप्रिय कार्यक्रम ‘लोक रंग सुरों के संग’ में वह अपनी लोकगीत प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोहेंगे।

इस विशेष कार्यक्रम में प्रदेश के कई प्रतिष्ठित लोक कलाकार भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इनमें जौनपुर के हेमंत शुक्ला, रायबरेली की अन्नपूर्णा श्रीवास्तव, जौनपुर की खुशबू यादव, वाराणसी की प्रतिमा पंडित तथा गाजीपुर के सुबेदार स्नेही शामिल हैं।

सुबेदार स्नेही इससे पहले भी दूरदर्शन के विभिन्न मंचों पर अपनी गायकी का जलवा बिखेर चुके हैं। वर्ष 2025 में उन्होंने दिल्ली दूरदर्शन के डीडी उर्दू चैनल पर आयोजित कवि सम्मेलन में काव्य पाठ किया था। वहीं, लखनऊ दूरदर्शन के ‘लोक रंग सुरों के संग’ कार्यक्रम में भी उनके गीतों का सफल प्रसारण हो चुका है।

Advertisement

लोकसंगीत के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें वर्ष 2025 में ‘संगीत शिरोमणि’ सम्मान से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा उन्हें कई अवसरों पर जिलाधिकारी, जनप्रतिनिधियों तथा विभिन्न सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्थाओं द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है।

सुबेदार स्नेही के गीतों के पुनः दूरदर्शन पर प्रसारण की खबर से गाजीपुर सहित पूरे क्षेत्र के लोकसंगीत प्रेमियों में उत्साह का माहौल है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page