Connect with us

वाराणसी

चोरी के माल और अवैध शराब के साथ चार आरोपी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

सिंहपुर बाग के पास अर्धनिर्मित मकान से दबोचे गए आरोपी, 9 पेटी देशी शराब समेत सामान बरामद

बैटरी और चोरी के सामान की बिक्री से मिले रुपये भी मिले, आरोपियों पर चल रही कानूनी कार्रवाई

वाराणसी। सारनाथ थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी के माल और अवैध शराब के साथ चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 9 पेटी (405 पाउच) देशी शराब, 110 एएच की एक बैटरी और चोरी किए गए सामान को बेचकर मिले 1980 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, चारों आरोपियों को सिंहपुर बाग के पास स्थित एक अर्धनिर्मित मकान से गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान ओमकार मिश्रा उर्फ कार्तिक उर्फ छोटू (19 वर्ष), निवासी डेवड़ा थाना बलुआ, जनपद चंदौली, अक्षय राजभर उर्फ बुलबुल (20 वर्ष), निवासी कानूडीह थाना शिवपुर, शिवम यादव उर्फ सुदीप (20 वर्ष), निवासी समई थाना बलुआ, जनपद चंदौली और आकाश राजभर उर्फ सरदार (19 वर्ष), निवासी सिंहपुर थाना सारनाथ के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से बरामद सामान के संबंध में जांच की जा रही है। सभी अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Advertisement

सारनाथ पुलिस का कहना है कि अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page