Connect with us

वाराणसी

शिवपाल सिंह यादव का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से किया अभिनंदन

Published

on

Loading...
Loading...

लखनऊ से चुनार जाते समय वाराणसी पहुंचे सपा राष्ट्रीय महासचिव, बड़ी संख्या में जुटे समाजवादी कार्यकर्ता

नेशनल इक्वल पार्टी समेत विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने की अगवानी, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

वाराणसी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव का सोमवार को बाबतपुर, वाराणसी पहुंचने पर समाजवादी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। वह लखनऊ से चुनार स्थित सक्तेशगढ़ आश्रम के लिए जा रहे थे।

बाबतपुर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं और नेताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला और उन्होंने अपने नेता का गर्मजोशी से अभिनंदन किया।

स्वागत करने वालों में नेशनल इक्वल पार्टी के संयोजक शशिप्रताप सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रकाश जायसवाल, गायक दिनेश यादव, वरुण सिंह, हरीश मिश्रा, संजय मिश्रा, उमेश यादव (प्रधान), बाबूलाल यादव, सत्यप्रकाश सोनकर, धर्मेंद्र यादव, आनंद मौर्य, बबलू यादव सहित बड़ी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प भी जताया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page