Connect with us

पूर्वांचल

सीएम योगी का सख्त आदेश, धार्मिक स्थलों पर दोबारा न लगने पाएं उतारे गए लाउडस्पीकर

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार
लखनऊ। यूपी में लाउडस्पीकर विवाद पूरे शबाब पर है। सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने कहाकि, सूबे में अब तक एक लाख से ज्यादा लाउडस्पीकर उतारे जा चुके हैं। अब अफसरों को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है कि, उतारे गए ये लाउडस्पीकर दोबारा नहीं लगने पाएं। प्रदेश में धार्मिक स्थलों पर लगाए गए अवैध लाउडस्पीकर को हटाने और अन्य लाउडस्पीकर की आवाज को निर्धारित सीमा तक सीमित करने का अभियान 25 अप्रैल से शुरू होकर एक मई तक चला था। झांसी में सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने जनप्रतिनिधियों से चर्चा करने के साथ ही विकास कार्यों की समीक्षा की और साफ-साफ कहा कि, बीते 15 दिनों में यूपी में धार्मिक स्थलों से उतारे गए लाउडस्पीकर अब यह किसी भी कीमत पर दोबारा न लगने पाएं। यह आप लोगों को तय करना है।

आम जनता को कोई असुविधा न हो
सीएम योगी ने कहाकि, धार्मिक आयोजन धार्मिक स्थलों के परिसर के भीतर ही सीमित होने चाहिए। किसी भी पर्व-त्योहार का आयोजन सड़क पर नहीं होना चाहिए। साथ ही इन आयोजनों से सामान्य नागरिकों के आवागमन में कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए।

Loading...

हाईकोर्ट के आदेशों का पालन
उत्तर प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने बताया कि, बिना किसी भेदभाव के अवैध रूप से लगाए गए लाउडस्पीकर सभी धार्मिक स्थलों से हटाया गया है। ऐसे सभी लाउडस्पीकर को अवैध की श्रेणी में रखा गया है जिन्हें लगाने के लिए प्रशासन से अनुमति नहीं ली गई है। लाउडस्पीकर हटाने की इस कार्रवाई में हाईकोर्ट के आदेशों का पूरा ख्याल रखा गया है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page