Connect with us

अपराध

थाना बलुआ के मजिदहा गाँव मे 24 घंटे मिलती है देशी शराब विंडीज लाइम,अवैध शराब बिक्री, पियक्कड़ शराबियों से परेशान गाँव वालें, नहीं सुनती पुलिस

Published

on

Loading...
Loading...

सुबह होते ही मिलती है देशी शराब

रिपोर्ट – मनोकामना सिंह

Loading...

चंदौली– बलुआ थाना इलाके में मजदिहा गाँव मे 24 घंटे बिकती है देशी शराब,अवैध शराब की खुलेआम बिक्री के साथ पियक्कड़ों से गाँव वाले लोग परेशान हैं। कई बार बलुआ पुलिस को शिकायत किए जाने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। मामला बलुआ थाना क्षेत्र के मजिदहा गाँव का है, जहाँ 24 घंटे देशी शराब की खुलेआम बिक्री हो रही है। यूपी सरकार के चंदौली क्षेत्र में मजदिहा गाँव में शराब की दुकान आवंटन करने का ऐसा कोई नियम नहीं है। बावजूद खुद आबकारी अधिकारी यहां अवैध रूप से शराब बिकवा रहे हैं। यहां शराब लेकर रोज बड़ी संख्या में पियक्कड़ आते हैं और पीने के बाद नशे में खूब हुड़दंग मचाते है, जिसके कारण गाँव वालों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार शराब को लेकर यहां विवाद भी हो चुका हैं, नौबत मारपीट तक पहुंच जाती हैं। जिसके कारण आसपास के रहने वाले लोगों के साथ गाँव के लोग, हास्पिटल, स्कूल, कोचिंग सेंटर के बच्चों को काफी परेशानी होती है। इसका असर बच्चों पर बुरा पड़ रहा है।गाँव के महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। वह बाहर निकलने में हिचकिचाती है। दिक्कत ये भी है कि बलुआ पुलिस सुनने को तैयार नहीं है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page