Connect with us

गाजीपुर

सरकारी जमीन पर बनी मजार पर चला बुलडोजर, भारी पुलिस बल की मौजूदगी में ध्वस्तीकरण

Published

on

Loading...
Loading...

पैमाइश में सरकारी भूमि पर मिला निर्माण, भूलेख प्रस्तुत न करने पर राजस्व टीम ने की कार्रवाई

मरदह (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के नसरुद्दीनपुर गांव में सरकारी जमीन पर कथित रूप से अवैध तरीके से निर्मित मजार को बुधवार को राजस्व एवं पुलिस टीम की मौजूदगी में ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। जेसीबी मशीन से मजार को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे।

बताया गया कि नसरुद्दीनपुर गांव निवासी दुर्गेश श्रीवास्तव की ओर से मजार के निर्माण को लेकर प्रार्थना पत्र दिया गया था। शिकायत के बाद संबंधित अधिकारियों ने मजार का निर्माण कराने वालों से भूमि से संबंधित भूलेख और अन्य अभिलेख प्रस्तुत करने को कहा। बताया गया कि संबंधित पक्ष जमीन के स्वामित्व से जुड़े आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सका।

राजस्व टीम ने की जमीन की पैमाइश

मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम एवं तहसीलदार की मौजूदगी में राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर भूमि की पैमाइश की। पैमाइश के दौरान उक्त निर्माण सरकारी भूमि पर स्थित पाए जाने की बात सामने आई। इसके बाद प्रशासन ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए निर्माण को हटाने का निर्णय लिया।

Advertisement

भारी पुलिस बल की मौजूदगी में चला जेसीबी

ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मरदह, कासिमाबाद और नोनहरा थाना क्षेत्रों की पुलिस के साथ क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद की मौजूदगी रही। भारी पुलिस बल की निगरानी में जेसीबी मशीन लगाकर मजार को ध्वस्त कर दिया गया।

प्रशासन की कार्रवाई के दौरान मौके पर हजारों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थिति पर नजर बनाए रखी और कार्रवाई पूरी कराई।

सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण पर सख्ती का संदेश

अधिकारियों की ओर से कार्रवाई के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि सरकारी जमीन पर किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण स्वीकार नहीं किया जाएगा। सरकारी भूमि पर अतिक्रमण अथवा बिना वैध अभिलेख के किए गए निर्माण के मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग एवं पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page