Connect with us

चन्दौली

सड़क हादसे में अनियंत्रित होकर खंभे से टकराई अपाचे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

Published

on

Loading...
Loading...

चकिया। थाना क्षेत्र के सैदूपुर-चकिया मार्ग पर शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कर्मनासा नदी के पास स्थित हनुमान मंदिर के समीप एक तेज रफ्तार अपाचे बाइक अचानक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उस पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
​प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद घायल युवक के नाक और मुंह से अत्यधिक खून बह रहा था। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर एकत्रित हो गए।
​स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। दुर्घटनाग्रस्त बाइक का नंबर UP67 AR 5714 है। खबर लिखे जाने तक घायल युवक की पहचान नहीं हो सकी थी। ग्रामीणों की मदद से घायल को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है, वहीं पुलिस बाइक नंबर के आधार पर युवक की शिनाख्त करने में जुटी है।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page