Connect with us

भदोही

सर्पदंश से बीएससी छात्रा की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

घर के अधूरे हिस्से में सांप ने पैर में डंसा, इलाज के लिए ले जाते समय बिगड़ी हालत

भदोही। दुर्गागंज थाना क्षेत्र के गोपीपुर गांव में सर्पदंश से 23 वर्षीय बीएससी छात्रा कोमल गौतम की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार कोमल अपने घर के अंदर थी। मकान के एक हिस्से में प्लास्टर का काम पूरा नहीं हुआ था। इसी दौरान वहां मौजूद सांप ने उसके पैर में डंस लिया। कुछ समय बाद जब कोमल की तबीयत बिगड़ने लगी तो परिजनों को सर्पदंश की जानकारी हुई।

परिजन आनन-फानन में उसे उपचार के लिए भदोही स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद कोमल को मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया।

कोमल की आकस्मिक मौत से गांव में भी शोक व्याप्त है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार की स्थिति को देखते हुए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page