Connect with us

मिर्ज़ापुर

पुरजागीर के पास खड़े ट्रेलर में पीछे से ट्रेलर की टक्कर, चालक गंभीर घायल

Published

on

Loading...
Loading...

भीषण हादसे में ट्रेलर चालक ट्रामा सेंटर रेफर, बाल-बाल बचे चालक व खलासी

मिर्जापुर-औराई मार्ग पर देर रात हुआ हादसा

मीरजापुर। चील्ह थाना क्षेत्र के मिर्जापुर-औराई मार्ग पर पुरजागीर गांव के समीप सोमवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में टक्कर मारने वाले ट्रेलर का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।

खराब होने के कारण सड़क किनारे खड़ा था ट्रेलर

चील्ह थाना के उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार रात करीब 11:30 बजे नो-एंट्री खुलने के बाद भारी वाहनों का आवागमन शुरू हुआ। इसी दौरान एक ट्रक से टकराने के बाद एक ट्रेलर खराब होकर मिर्जापुर-औराई मार्ग पर खड़ा हो गया था।

पीछे से आए ट्रेलर ने मारी जोरदार टक्कर

मंगलवार तड़के करीब 2:30 बजे पीछे से तेज गति से आ रहे एक ट्रेलर ने खड़े ट्रेलर के पिछले हिस्से में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि खड़ा ट्रेलर लगभग 150 मीटर आगे तक घिसटता हुआ चला गया और सड़क किनारे स्थित बबूल के पेड़ से टकराकर करीब चार फीट गहरे गड्ढे में जा गिरा।

Advertisement

चालक और खलासी बाल-बाल बचे

हादसे के समय खड़े ट्रेलर में मौजूद चालक सत्येंद्र राजभर पुत्र केशव राजभर एवं खलासी अरविंद यादव, निवासी मोहम्मदाबाद, किसी तरह सुरक्षित बच गए। हालांकि दुर्घटना में टक्कर मारने वाले ट्रेलर के चालक रामचंद्र सिंह (34 वर्ष) निवासी रेहुआ, लालगंज, जनपद प्रतापगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गए।

ट्रामा सेंटर में चल रहा उपचार

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की सहायता से घायल चालक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चील्ह भेजा। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मंडलीय चिकित्सालय मिर्जापुर के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल दोनों ट्रेलर घटनास्थल पर खड़े हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page