Connect with us

गाजीपुर

विश्व रक्तदाता दिवस पर सैदपुर में जागरूकता संगोष्ठी आयोजित

Published

on

Loading...
Loading...

रक्तदान को बताया महादान, युवाओं से स्वैच्छिक रक्तदान का आह्वान

सैदपुर (गाजीपुर)। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर भीमापार मार्केट स्थित रमाशंकर मास्टर के विद्यालय परिसर में आदर्श हॉस्पिटल एवं सर्जिकल सेंटर के तत्वावधान में रक्तदान जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों, युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

रक्तदान जागरूकता बैनर का हुआ अनावरण

कार्यक्रम की शुरुआत रक्तदान जागरूकता बैनर के अनावरण के साथ हुई। इसके बाद आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। एक यूनिट रक्त तीन लोगों के जीवन को बचाने में सहायक हो सकता है, इसलिए प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए।

आपात स्थिति में रक्तदाता ही बनते हैं जीवनरक्षक

Advertisement

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए डॉ. इंद्रेश सिंह, डॉ. अजय, दीपक चौहान, साहब यादव, आजाद खान, अंकित विश्वकर्मा एवं पूर्व जिला पंचायत प्रत्याशी जनार्दन यादव ने कहा कि दुर्घटनाओं, गंभीर बीमारियों और अन्य आपात परिस्थितियों में समय पर रक्त की उपलब्धता कई जिंदगियों को बचा सकती है। उन्होंने युवाओं से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने तथा समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।

वक्ताओं ने कहा कि रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प नहीं है और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदाता ही सबसे बड़ी उम्मीद होते हैं। इस दौरान रक्तदान से संबंधित भ्रांतियों को दूर करने और अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया गया।

रक्तदान को जनआंदोलन बनाने का लिया संकल्प

कार्यक्रम के अंत में अमन यादव, रिंकू यादव सहित सभी अतिथियों, ग्रामीणों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया। आयोजकों ने कहा कि भविष्य में भी रक्तदान जागरूकता के ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान को जनआंदोलन का स्वरूप देने तथा समाज में इसके प्रति जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page