Connect with us

गाजीपुर

धरम्मरपुर सेतु पर लगा हाईट बैरियर 24 घंटे में टूटा, ओवरलोड ट्रकों की आवाजाही फिर शुरू

Published

on

Loading...
Loading...

ओवरलोड वाहन निकालने के लिए दबंगों ने क्षतिग्रस्त किया बैरियर, वीडियो वायरल

ज़मानिया (गाज़ीपुर)। धरम्मरपुर सेतु को ओवरलोड वाहनों से बचाने के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा लगाया गया हाईट बैरियर महज 24 घंटे के भीतर ही क्षतिग्रस्त कर दिया गया। आरोप है कि कुछ दबंग और मनबढ़ तत्वों ने ओवरलोड ट्रक को पुल से पार कराने के लिए साजिशन बैरियर को तोड़ दिया, जिससे पुल की सुरक्षा पर एक बार फिर खतरा मंडराने लगा है।

ट्रैक्टर की मदद से उठाया गया बैरियर, नीचे से निकाला गया डंपर

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक नीले रंग के स्वराज ट्रैक्टर की हाइड्रोलिक ट्रॉली की सहायता से बैरियर के लोहे के गाटर (बीम) को ऊपर उठाते हुए देखा जा सकता है। इसी दौरान एक बड़े सफेद रंग के डंपर ट्रक को उसके नीचे से गुजारा गया। ट्रक को निकालने की जल्दबाजी में हाईट बैरियर बीच से मुड़ गया और टूटकर सड़क पर गिर पड़ा।

Advertisement

राहगीरों के लिए भी बना खतरा

घटना के बाद टूटा हुआ बैरियर काफी देर तक सड़क पर पड़ा रहा, जिससे राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इसे हटाया नहीं जाता तो बड़ा हादसा भी हो सकता था।

पीडब्ल्यूडी ने निजी स्वार्थ में सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का लगाया आरोप

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता संतोष कुमार ने बताया कि सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के तहत शुक्रवार शाम करीब तीन बजे हाईट बैरियर स्थापित किया गया था। इसका उद्देश्य धरम्मरपुर सेतु को ओवरलोड वाहनों से होने वाले नुकसान से बचाना और संभावित दुर्घटनाओं पर रोक लगाना था।

Advertisement

उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने निजी स्वार्थ के चलते सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है। विभाग जल्द ही नया हाईट बैरियर लगाकर पुल की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करेगा।

स्थानीय लोगों में नाराजगी

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि क्षेत्र में बालू और गिट्टी से लदे ओवरलोड ट्रकों का संचालन लंबे समय से जारी है। पुल की सुरक्षा के लिए प्रशासन द्वारा उठाए गए कदम को नुकसान पहुंचाकर खनन और परिवहन माफियाओं ने व्यवस्था को खुली चुनौती दी है। लोगों ने दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page