Connect with us

वाराणसी

आम का पेड़ गिरने से युवती की मौत, युवक घायल

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। तेज हवा के चलते आम का पेड़ गिरने से एक युवती की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार सरायमोहाना घाट पर कर दिया। घायल युवक का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

कोटवां निवासी विष्णु राजभर के आम के बाग में बुधवार शाम करीब छह बजे आंधी-बारिश के बाद स्थिति सामान्य होने पर उनकी बेटी अनीता राजभर (20 वर्ष) अपने चाचा गुलशन (22 वर्ष) के साथ आम बीनने गई थी। इसी दौरान तेज हवा के कारण कमजोर पेड़ अचानक गिर पड़ा, जिससे अनीता गंभीर रूप से घायल हो गई।

Loading...

परिजन उसे तत्काल पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल गुलशन को उपचार के लिए पंचक्रोशी स्थित हरी बंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अनीता अपने परिवार में दो भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़ी थी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page