वाराणसी
पत्नी से विवाद के बाद पति ने खुद को मारी गोली
रोहनिया (वाराणसी)। पत्नी से हुए विवाद के बाद एक युवक ने खुद को गोली मार ली। गंभीर रूप से घायल युवक को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी दो दिन बाद परिजनों द्वारा पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ मौके की जांच की।
चौकी प्रभारी अखरी धर्मेंद्र कुमार राजपूत के अनुसार चंद्रिका नगर कॉलोनी निवासी अंशुल यादव ने बीते सोमवार रात पत्नी पूनम यादव से विवाद के बाद देशी तमंचे से अपने सिर में गोली चला ली। घटना के तुरंत बाद परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए उसे अस्पताल लेकर पहुंचे।
घायल के बड़े भाई हिमांशु यादव ने बीते बुधवार को पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और साक्ष्य एकत्र करते हुए अवैध असलहा अपने कब्जे में ले लिया। बताया गया कि अंशुल आरटीओ की गाड़ी चलाता है, जबकि उसका बड़ा भाई चंदौली में आरटीओ विभाग से संबंधित कार्य करता है। पुलिस के अनुसार, पति-पत्नी के बीच पहले भी विवाद की स्थिति बन चुकी है।
