Connect with us

वाराणसी

तेज हवा से गिरी निर्माणाधीन दीवार, आधा दर्जन मजदूर घायल

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र के हुकुलगंज इलाके में तेज हवा के चलते एक निर्माणाधीन चहारदीवारी का हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के समय वहां काम कर रहे करीब आधा दर्जन मजदूर इसकी चपेट में आकर घायल हो गए।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को मलबे से बाहर निकाला और तत्काल उपचार के लिए डीडीयू व एसएसपीजी अस्पताल भिजवाया, जहां उनका इलाज जारी है।

Loading...

घायलों में सूरज, दिनेश, अमन और करण शामिल हैं। चिकित्सकों के अनुसार एक मजदूर की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि अन्य का उपचार चल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज हवा के कारण दीवार कमजोर होकर गिर गई।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page