Connect with us

वाराणसी

महिला सम्मेलन को लेकर जनसंपर्क तेज, कार्यकर्ताओं संग मैदान में डटे हंसराज विश्वकर्मा

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी (जयदेश)। विधान परिषद सदस्य एवं भाजपा जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने रविवार को रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के कर्दमेश्वर मंडल अंतर्गत शक्ति केंद्र कंचनपुर के बूथ संख्या 185 पर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ रेडियो के माध्यम से प्रसारित प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। कार्यक्रम के उपरांत उन्होंने नारी शक्ति को समर्पित काशी के सांसद एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित विशाल महिला सम्मेलन में अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से क्षेत्र में घर-घर जाकर जनसंपर्क किया और आमंत्रण पत्र वितरित किए।

Loading...

इस दौरान हंसराज विश्वकर्मा के साथ पार्षद प्रतिनिधि गोपाल पटेल, मंडल अध्यक्ष जय प्रकाश सिंह पटेल, जितेंद्र केशरी, कमलेश पाल, मिश्री लाल गिरी, विहारी पटेल, नंद लाल, सूर्यबली केशरी, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष राकेश गिरी, अनिल सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page