Connect with us

वाराणसी

भारत सुरक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की नई टीम ने संभाला कार्यभार

Published

on

Loading...
Loading...

अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष डॉ. विजय प्रताप सिंह, मुख्य सचिव डॉ. सुल्तान खान एवं संयुक्त सचिव नीता सिंह ने लिया शपथ

वाराणसी। भारत की प्रमुख समाजसेवी संगठन “भारत सुरक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश” के निर्वाचित पदाधिकारीगण पद ग्रहण शपथ समारोह पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पराड़कर स्मृति भवन गोलघर, मैदागिन, वाराणसी स्थित प्रेस वार्ता परिसर सभागार में संपन्न हुआ। ज्ञातव्य हो कि परिषद के निर्वाचित पदाधिकारीगण का निर्वाचन फरवरी 2026 में आम सहमति से संपन्न हुआ था। जिसमें भारत सुरक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश के निम्नलिखित पदाधिकारी चुने गए, जो इस प्रकार है : – अध्यक्ष – डॉ. जितेंद्र प्रताप सिंह (निवर्तमान अपर मुख्य चिकित्साधिकारी – प्रशासन, भदोही), उपाध्यक्ष – डॉ. विजय प्रताप सिंह (वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट), मुख्य सचिव डॉ. सुल्तान खान, संयुक्त सचिव नीता सिंह को आम सहमति से चुना गया था, जिनका पद ग्रहण शपथ समारोह पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज संपन्न हुआ। निर्वाचित पदाधिकारियों के पद ग्रहण शपथ कार्यक्रम समारोह के मुख्य अतिथि विश्व हिंदू पर्सनल लॉ बोर्ड के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा भारत सुरक्षा परिषद के केंद्रीय प्रबंधकारिणी समिति के संरक्षक वरिष्ठ चिकित्सक एवं सिंह मेडिकल एंड सर्जिकल सेंटर के प्रबंध निदेशक डॉ. अशोक कुमार सिंह ने दिलाया।

इस अवसर पर उन्होंने के भारत सुरक्षा परिषद के कार्यक्रमों को सराहा और कहा कि आज परिषद द्वारा अधिवक्ताओं को सम्मानित करने एक सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्य है तथा कहा कि अधिवक्ता स्वयं में बार और बेंच की मर्यादा है तथा जन हितों की रक्षा और न्याय के सवाल पर लड़ता है, उन्होंने आशा व्यक्त की कि भारत सुरक्षा परिषद एवं उसके पदाधिकारी जन हित में ऐसे कार्य संपादित करेंगे जिससे परिषद के प्रति अटूट जन विश्वास कायम रहे।

समारोह की अध्यक्षता परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. अरविंद गांधी ने की। विशिष्ट अतिथि सेन्ट्रल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष डॉ. राम अवतार पांडेय थे। इस मौके पर प्रमुख रूप से सर्वश्री भारत सुरक्षा परिषद के केंद्रीय सचिव राजकुमार सिंह, संयुक्त सचिव चौधरी कैलाश सिंह, डॉ. जितेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. विजय प्रताप सिंह, डॉ. सुल्तान खान, श्रीमती नीता सिंह, एवं इण्डियन एडवोकेट एसोसिएशन के पदाधिकारीगण तारक नाथ गांगुली एडवोकेट,

शशि वर्मा एडवोकेट, राकेश कुमार गुप्ता एडवोकेट, राजन कुमार राय एडवोकेट, पवन कुमार विश्वकर्मा एडवोकेट, अखिलेश कुमार एडवोकेट, राजकुमार यादव एडवोकेट, बलदाऊ एडवोकेट, समाजसेविका सोनी चक्रवाल, डॉ. सतीश चंद्र धरनी, डॉ. एस. एस. गांगुली, ज्ञानेंद्र नाथ शर्मा सहित भारी संख्या में भारत सुरक्षा परिषद से पदाधिकारी एवं सदस्यगण और अधिवक्तागण मौजूद थे।

Advertisement

भारत सुरक्षा परिषद के केंद्रीय मुख्य सचिव डॉ. सविता पूनम ने उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया और धन्यवाद ज्ञापन किया तथा कार्यक्रम समारोह का संचालन बिहार सरकार के पूर्व वरिष्ठ चिकित्साधिकारी एवं परिषद के केंद्रीय सचिव डॉ. जमीरुल इस्लाम ने किया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page