Connect with us

गाजीपुर

हिंदू पीजी कॉलेज में नशा मुक्ति अभियान, युवाओं को किया जागरूक

Published

on

Loading...
Loading...

एनएसएस स्वयंसेवकों ने नशे के दुष्प्रभाव बताए, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील

जमानियां, गाजीपुर। स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवकों ने नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अभिषेक तिवारी के मार्गदर्शन में आयोजित अभियान में लोगों को नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई।

स्वयंसेवकों ने नारों के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही नशा मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया।

Advertisement

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. श्रीनिवास सिंह, एनसीसी प्रभारी डॉ. अंगद प्रसाद तिवारी, डॉ. अमित कुमार, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. महेंद्र कुमार और स्थानीय पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी मौजूद रहे। अभियान के जरिए स्वयंसेवकों ने समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page