Connect with us

गाजीपुर

ग्राम चौपाल में उठा पानी और पेंशन का मुद्दा, अधिकारियों की गैरहाजिरी पर नाराजगी

Published

on

Loading...
Loading...

बीडीओ ने समस्याओं के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश, सुखडेहरा में ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

भांवरकोल, गाजीपुर। विकासखंड भांवरकोल की ग्राम पंचायत जोगा मुसाहिब और सुखडेहरा में शुक्रवार को ग्राम चौपाल आयोजित हुई। इस दौरान ग्रामीणों ने विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं।

सुखडेहरा के ग्रामीण सुरेश साह ने खराब पानी की टंकी और पाइपलाइन के कारण पेयजल संकट की शिकायत की। उन्होंने वृद्धावस्था और विधवा पेंशन नहीं मिलने की समस्या भी उठाई। ग्रामीणों ने जल्द समाधान की मांग की।

खंड विकास अधिकारी प्रेमचंद ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं, सहायक विकास अधिकारी (समाज कल्याण) संतोष कुमार कुशवाहा और क्षेत्रीय लेखपाल के अनुपस्थित रहने पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई।

जोगा मुसाहिब में ग्राम प्रधान/प्रशासक रामप्रवेश राय और सुखडेहरा में लाल बहादुर कनौजिया की अध्यक्षता में चौपाल हुई। इस दौरान एडीओ पंचायत अजय कुमार मिश्रा, संबंधित ग्राम पंचायत अधिकारी और अन्य कर्मचारी व ग्रामीण मौजूद रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page