Connect with us

गोरखपुर

पुरानी रंजिश में युवक पर हमला, पुलिस ने दर्ज किया केस

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कटाई टिकर निवासी दुर्विजय पुत्र राम दवन की तहरीर पर पुलिस ने चन्दन पुत्र गणेश, आकाश पुत्र दूधनाथ, ऋषि केस पुत्र संजय, अभिशेक पुत्र बालेन्द्र और पांच छः अज्ञात लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 191(2), 115(2), 352, 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है।

Loading...

थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कटाई टिकर निवासी दुर्विजय पुत्र राम दवन ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते 16 अप्रैल को रात 8 बजे के करीब मैं किसी काम से गांव में जा रहा था कि अभी मैं गांव में मुन्ना मास्टर के घर के करीब पहुंचा था कि पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही चन्दन, आकाश, ऋषिकेश, अभिशेक अपने पांच छः अज्ञात साथियों के साथ मिलकर मुझे भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए लात घूसों और लाठी डंडा से मारपीट कर घायल कर जान-माल की धमकी देने लगे कि अगर कहीं शिकायत किया तो तुम्हें जान से मार डालूंगा, मैं काफी डरा सहमा हुआ हूं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुझे अस्पताल भिजवाया। तहरीर पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page