Connect with us

गोरखपुर

कब्जे के प्रयास में तोड़फोड़, सीओ गीडा के निर्देश पर डेढ़ माह बाद नामजद मुकदमा दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत परमेश्वरपुर निवासी दीनानाथ यादव पुत्र गंगा यादव की तहरीर पर हरपुर-बुदहट पुलिस ने सीओ गीडा के आदेश पर शिवशंकर पुत्र लाल प्रसाद, विद्यावती पत्नी शिवशंकर शुक्ल और कौलवाशी पत्नी लाल प्रसाद निवासी परमेश्वरपुर के खिलाफ बीएनएस की धारा 352,351(3), 324(4) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है।

Loading...

थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत परमेश्वरपुर निवासी दीनानाथ यादव पुत्र गंगा यादव ने सीओ गीडा को तहरीर देकर बताया कि बीते 10 मार्च 2026 को शिवशंकर अपने पत्नी विद्यावती और माता कौलवाशी के साथ मिलकर हमारे दरवाजे पर बने चरन को तोड़ कर सहन पर कब्जे की कोशिश करने लगे , विरोध करने पर मुझे भद्दी भद्दी गालियां देते हुए जान-माल की धमकी देने लगे, डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची, थाने पर तहरीर दी गई लेकिन आरोपितों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस सीओ गीडा के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page