Connect with us

गोरखपुर

सरकारी योजनाओं का झांसा देकर साइबर ठगी, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। सरकारी योजनाओं का लालच देकर म्यूल खाता खुलवाने और उसके माध्यम से साइबर ठगी को अंजाम देने के मामले में वांछित एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में धोखाधड़ी संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर व पुलिस अधीक्षक अपराध के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी कोतवाली के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के निर्देशन में निरीक्षक अवधेश तिवारी की टीम ने यह कार्रवाई की। थाना कोतवाली में पंजीकृत मु0अ0सं0 79/2026 धारा 318(4), 351(3) भा0न्या0सं0 एवं 66डी आईटी एक्ट से संबंधित अभियुक्त रवि सिंह उर्फ रामदास को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

मामले में वादी द्वारा दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया था कि अभियुक्तों ने सरकारी योजनाओं का प्रलोभन देकर उसके पुत्र से बैंक खाता खुलवाया और एटीएम व चेकबुक अपने कब्जे में लेकर उस खाते का उपयोग साइबर ठगी के पैसों के लेनदेन में किया। इसी आधार पर थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था।

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि ओंमकार अग्रहरि उर्फ अजीत और ऋतुराज यादव के कहने पर लोगों को सरकारी योजनाओं का लालच देकर विभिन्न बैंकों में म्यूल खाते खुलवाए जाते थे। इन खातों के पासबुक, एटीएम कार्ड और चेकबुक लेकर ऋतुराज यादव को दे दिए जाते थे। इसके बाद ऋतुराज यादव द्वारा खातों की जानकारी रामदास और जॉन बाबा नाम के एक अज्ञात व्यक्ति को उपलब्ध कराई जाती थी, जो इन खातों में ठगी की रकम मंगाकर चेकबुक, इंटरनेट बैंकिंग व अन्य माध्यमों से निकालते थे।

ओंमकार अग्रहरि उर्फ अजीत ने यह भी बताया कि वह रामदास और जॉन बाबा के संपर्क में टेलीग्राम के माध्यम से आया था। इस प्रकरण में 16 जून 2026 को छह अभियुक्तों अनुज विश्वकर्मा उर्फ शुभम विश्वकर्मा, ओंमकार अग्रहरि उर्फ अजीत, ऋतुराज यादव, राहुल सिंह, द्विव्यांशु सिंह उर्फ साहिल सिंह तथा आदित्य चौधरी उर्फ सौरभ चौधरी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है।

गिरफ्तार अभियुक्त रवि सिंह उर्फ रामदास पुत्र मान सिंह निवासी कल्याणी देवी सिविल लाइन्स थाना कोतवाली जनपद उन्नाव तथा हाल पता कंचना बिहारी मार्ग कल्याणपुर थाना हुडम्बा जनपद लखनऊ का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके विरुद्ध थाना कोतवाली गोरखपुर में मु0अ0सं0 79/2026 के अलावा थाना कोतवाली उन्नाव में वर्ष 2016 के मु0अ0सं0 1299/2016 में धारा 406, 506 भादवि तथा वर्ष 2018 के मु0अ0सं0 358/2018 में धारा 406, 504, 506 भादवि के तहत मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस द्वारा आगे की आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page