Connect with us

गोरखपुर

मां पर धर्मांतरण का दबाव बनाने का आरोप, इनकार पर घर से निकालने की धमकी

Published

on

Loading...
Loading...

मां के दबाव से परेशान युवक परिवार संग किराए के मकान में रहने को विवश
  
गोरखपुर। हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत हरपुर निवासी दीपक शुक्ल पुत्र स्व राधेश्याम शुक्ल ने थाना पुलिस को तहरीर देकर मां पर धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है।
   

Loading...

थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत हरपुर निवासी दीपक शुक्ल पुत्र स्व राधेश्याम शुक्ल ने अपने मां के खिलाफ थाने में तहरीर देकर बताया कि हमारी मां लगभग सात वर्षों से ईसाई धर्म अपना लिया है, साथ ही भांजी को भी धर्मांतरण ( ईसाई) धर्म अपना दिया है। अब मुझे और मेरी पत्नी संध्या शुक्ला को भी धर्मांतरण (ईसाई) धर्म अपनाने का दबाव हमारी मां द्वारा किया जा रहा है, धर्मांतरण न करने की दशा में हमें हमेशा घर से बेदखल करने का दबाव बना रही हैं। ऐसी दशा मैं अपनी पत्नी व बच्चों को साथ लेकर गीडा में किराए के मकान में रहना पड़ रहा है। दीपक शुक्ल ने धर्मांतरण से शासन प्रशासन से धर्मांतरण ईसाई धर्म अपनाने से मुक्ति दिलाने की गुहार लगाई है। पुलिस तहरीर मिलते ही जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page