वाराणसी
व्यापार जगत को गहरा आघात: महानगर उद्योग व्यापार समिति के अध्यक्ष का निधन
वाराणसी। महानगर उद्योग व्यापार समिति के ऊर्जावान अध्यक्ष के आकस्मिक निधन की खबर से शहर के व्यापार जगत में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन को व्यापार समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है।व्यापारी नेताओं और विभिन्न व्यापारिक संगठनों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन व्यापारियों के हक, सम्मान और अधिकारों की लड़ाई के लिए समर्पित कर दिया। उनका सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और संघर्षशील नेतृत्व हमेशा व्यापारियों को प्रेरित करता रहेगा।साथ ही व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों ने कहा कि उनके जाने से व्यापार समाज ने एक मजबूत स्तंभ खो दिया है। व्यापारियों की समस्याओं को लेकर उनकी सक्रियता और नेतृत्व हमेशा याद किया जाएगा।सभी व्यापारिक संगठनों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस दुःख की घड़ी में धैर्य एवं शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
