Connect with us

वाराणसी

काशी नरेश की कार ट्रक से टकराई, सभी बाल-बाल बचे

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। मिर्जामुराद क्षेत्र के भीखीपुर स्थित नेशनल हाईवे-19 पर शुक्रवार दोपहर काशी नरेश अनंत नारायण सिंह की कार ट्रक की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में काशी नरेश, उनके परिवार के सदस्य और सुरक्षाकर्मी सभी बाल-बाल बच गए।

रामनगर स्थित किले से काशी नरेश अनंत नारायण सिंह अपने परिवार व सुरक्षा कर्मियों के साथ प्रयागराज जा रहे थे। इसी दौरान मिर्जामुराद के भीखीपुर स्थित नेशनल हाईवे-19 पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि कार ट्रक के अगले हिस्से में फंसकर करीब 10 मीटर तक घिसटती चली गई। हालांकि हादसे के समय कार में सवार सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित बच गए। दुर्घटना में कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर मिर्जामुराद पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटवाकर हाईवे पर यातायात सामान्य कराया।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page