Connect with us

गाजीपुर

गोवंश से भरा वाहन पकड़ाया, दो गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

भांवरकोल (गाजीपुर) जयदेश। पुलिस अधीक्षक एवं ग्रामीण पुलिस अधीक्षक के निर्देश तथा क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद के मार्गदर्शन में अपराधियों और वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में भांवरकोल थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गोवंश से भरा एक वाहन पकड़ लिया।

थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय अपनी टीम के साथ रात्रि गश्त पर थे। उनके साथ कांस्टेबल सुभाष यादव, आशुतोष पांडे, राघवेंद्र सिंह और धर्मेंद्र यादव मौजूद रहे। इसी दौरान संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की जांच की जा रही थी कि मुखबिर से सूचना मिली। सूचना के आधार पर अशोक लीलैंड वाहन संख्या UP15 CT 5609 को रात्रि में सलारपुर चट्टी के पास रोककर तलाशी ली गई।

Loading...

जांच के दौरान वाहन में आठ गोवंश और तीन बछड़े पाए गए। पुलिस ने मौके से अखिलेश पांडे पुत्र शिवनाथ पांडे निवासी ग्राम शिवपुरम मोहकमपुर रोड थाना ट्रांसपोर्ट नगर जिला मेरठ तथा रोहित कुमार पुत्र देवेंद्र कुमार निवासी ग्राम हंडिया खेरा थाना बलैनी जनपद बागपत को गिरफ्तार किया। बताया गया कि दोनों गोवंश को बिहार के रास्ते बंगाल ले जा रहे थे।

पुलिस ने दोनों के विरुद्ध गौ हत्या निवारण अधिनियम की धारा 3/5ए/5बी/8 के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page