Connect with us

वाराणसी

शटर का ताला तोड़ नकदी समेत हजारों की चोरी, घटना सीसीटीवी में कैद

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। मिर्जामुराद क्षेत्र के भीखीपुर गांव के समीप नेशनल हाईवे से सटे एक डिलीवरी कंपनी के गोदाम में बुधवार की देर रात कोहरे का फायदा उठाकर नकाबपोश अज्ञात चोरों ने शटर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर गोदाम से 56 हजार रुपये नकद सहित सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर उठा ले गए।

जानकारी के अनुसार भीखीपुर गांव स्थित उक्त डिलीवरी कंपनी के गोदाम में बुधवार की रात रोजाना की तरह कर्मचारी नीलेश शर्मा शटर बंद कर चले गए थे। देर रात घने कोहरे का लाभ उठाकर नकाबपोश चोर शटर का ताला तोड़कर उसे चढ़ाते हुए अंदर घुस गए और वहां रखे 56 हजार रुपये नकद तथा कैमरे का डीवीआर चोरी कर ले गए।

Loading...

घटना की जानकारी गुरुवार सुबह उस समय हुई जब मकान स्वामी का एक कर्मचारी गोदाम की लाइट बंद करने पहुंचा। उसने देखा कि शटर का ताला टूटा हुआ है, शटर खुला है और अंदर रखा सामान बिखरा पड़ा है। उसने तुरंत इसकी सूचना डिलीवरी कंपनी के टीम लीडर को दी, जिन्होंने मिर्जामुराद पुलिस को सूचना दी।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने गोदाम का निरीक्षण किया और जांच-पड़ताल में जुट गई। बताया जा रहा है कि पूरी घटना गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है, जिसके आधार पर पुलिस चोरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page