Connect with us

गाजीपुर

नंदगंज में पशु चोर सक्रिय, किसान की भैंस और बकरियां गायब

Published

on

नंदगंज (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के कुसम्ही कलां गांव में गत रात में अज्ञात चोरों ने महेश यादव के घर में बंधी दो भैंस, दो बकरी और दो बकरा चुरा ले गये। पीड़ित द्वारा थाना में लिखित जानकारी दी गयी है।

जानकारी के अनुसार, महेश यादव मंगलवार की रात में पशुओं को घर में बांधकर बगल के मकान में सो रहे थे। जब सुबह नींद खुली तो देखा कि दोनों भैंस सहित, दोनों बकरी और दोनों बकरा गायब है। उन्होंने आसपास इधर-उधर खोजा लेकिन कुछ पता नहीं चला। अंत में पीड़ित द्वारा अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी हैं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page