Connect with us

अपराध

नीट फर्जीवाड़े गिरोह का फरार बीस हजार का इनामी गिरफ्तार

Published

on

रिपोर्ट – मनोकामना सिंह

वाराणसी। नीट फर्जीवाड़े में कई महीनों से फरार चल रहे बीस हजार का इनामी डॉक्टर अफरोज को बीती रात सारनाथ थाना क्षेत्र के सिंगापुर बाईपास के निकट सर्विलांस टीम तथा सारनाथ पुलिस ने धर दबोचा।

इस संबंध में जानकारी देते हुए सारनाथ थाना प्रभारी अर्जुन सिंह ने जयदेश समाचार को बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति 2018-19 में साल्वर गैंग में शामिल हुआ था। उस समय वे लगातार अभ्यर्थियों में परीक्षा पास कराने के लिए लोगों से पैसा लेता था। इस क्रम में गिरोह के अन्य सदस्यों के पकड़े जाने से गिरफ्तारी से बचने के लिए वह बराबर अपना ठिकाना बदलता रहा कभी हिमाचल प्रदेश कभी दिल्ली कभी अपने ससुराल में अपने ससुराल अमेठी में भी लुक छुप कर रहता था। उसके पास से शामिल पर क्यों की मूल से जुड़े दस्तावेज भी मिला। वर्तमान में गिरफ्तारी के पूर्व लखनऊ के मोहनलालगंज में सीएचसी में चिकित्सा अधिकारी पद पर कार्यरत रहा है उसकी गिरफ्तारी बीती रात मुखबिर की सूचना पर सारनाथ थाना क्षेत्र के सिंगपुर बाईपास पर हुई है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page