अपराध
मंडल अध्यक्ष और भाजपा नेता में मारपीट दोनों तरफ से मुदमा दर्ज
रिपोर्ट – मनोकामना सिंह
लोहता। थाना क्षेत्र के शिवपुर विधानसभा के धन्नीपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर मतदान केन्द्र के बाहर भाजपा मंडल अध्यक्ष और भाजपा नेता में मारपीट हो ग ई। दोनों तरफ से एक दुसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
भाजपा के मंडल अध्यक्ष सुनिल मिश्रा और भाजपा नेता राम आसरे प्रजाति में किसी बात को लेकर पुरानी रंजिश चल रही थी। सोमवार की सुबह दोनों लोग मतदान केंद्र के बाहर भाजपा की चौकी पर मौजूद थे। पुरानी बात को लेकर बहस शुरू हुई और दोनों लोगों में मारपीट शुरु हो ग ई। आसपास के लोगों ने बीचबचाव करके मामला शांत कराया। राम आसरे प्रजाति ने सुनिल मिश्रा और शैलेश तिवारी के खिलाफ मारपीट और धमकी का मुदमा दर्ज कराया है। सुनिल मिश्रा की तहरीर पर राम आसरे प्रजाति, आयूष , गौतम प्रजाति के खिलाफ मारपीट और धमकी का मुकदमा दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया की दोनों तरफ की तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।