Connect with us

भदोही

भदोही में साइकिल यात्रा से गूंजा पर्यावरण और सेहत का संदेश

Published

on

Loading...
Loading...

साइकिल मैन अताउल मुस्तफा के नेतृत्व में निकली जागरूकता यात्रा, स्कूल में रोपे पंचवटी के पांच पौधे

भदोही। पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से भदोही साइकिलिंग क्लब की ओर से रविवार को जागरूकता साइकिल यात्रा निकाली गई। पर्यावरण योद्धा एवं ‘साइकिल मैन भदोही’ अताउल मुस्तफा अंसारी के नेतृत्व में निकली यात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया। यात्रा के दौरान राष्ट्रप्रेम, पर्यावरण संरक्षण और नियमित व्यायाम का संदेश दिया गया।

राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बड़े चौराहे से शुरू हुई साइकिल यात्रा फूलबाग, थानीपुर, सिंहपुर, ज्ञानपुर, देवनाथपुर, नेशनल तिराहा और स्टेशन रोड होते हुए ग्रीन व्यू पब्लिक स्कूल जलालपुर पहुंची।

पुष्पवर्षा कर किया गया स्वागत

ग्रीन व्यू पब्लिक स्कूल पहुंचने पर खेल प्रशिक्षक रामराज यादव के नेतृत्व में शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने पुष्पवर्षा एवं जयघोष के साथ साइकिल यात्रियों का स्वागत किया। इस दौरान स्कूल परिसर में पंचवटी के रूप में पांच पवित्र पौधों का रोपण किया गया। पौधरोपण के माध्यम से विद्यार्थियों और लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।

खेल प्रशिक्षक रामराज यादव ने कहा कि मानव शरीर ईश्वर की अनमोल कृति है। स्वस्थ रहने के लिए योग, प्राणायाम और नियमित व्यायाम को जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आसपास के छोटे-छोटे कार्यों के लिए वाहन के बजाय साइकिल या पैदल चलने को प्राथमिकता देने से स्वास्थ्य के साथ पर्यावरण को भी लाभ पहुंचेगा।

Advertisement

उन्होंने कहा, “साइकिल चलाने से पर्यावरण और सेहत दोनों सुधरेंगे। आपका स्वास्थ्य ही आपकी सबसे बड़ी संपदा है।”

नारों से गूंजता रहा शहर

ग्रीन व्यू पब्लिक स्कूल से यात्रा अयोध्यापुरी, फूलन देवी तिराहा, स्टेशन रोड, लिप्पन तिराहा, अजीमुल्ला चौराहा, मर्यादपट्टी, काजीपुर और पीरखानपुर होते हुए पुनः ग्रीन व्यू पब्लिक स्कूल पहुंची, जहां यात्रा का समापन हुआ।

पूरी यात्रा के दौरान ‘साइकिल चलाएं, ईंधन बचाएं’, ‘वृक्ष लगाओ, पर्यावरण बचाओ’, ‘करो योग, रहो निरोग’ और ‘भारत माता की जय’ जैसे नारे गूंजते रहे। साइकिल यात्रियों ने लोगों से पर्यावरण संरक्षण के साथ नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की।

जागरूकता अभियान में प्रवीण श्रीवास्तव, विवान, नूर आलम, अब्दुल कय्यूम, इस्माइल नूर, शांभवी, सकशिमा, आराध्या, प्रमोद मौर्य, जगदीश यादव, रोहित बिंद सहित बड़ी संख्या में युवाओं ने सहभागिता की।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page