Connect with us

भदोही

रक्षाबंधन पर भदोही में मिशन शक्ति टीम सक्रिय

Published

on

Loading...
Loading...

भदोही, 28 अगस्त। रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए जिले में महिलाओं, बालिकाओं और बहनों की सुरक्षा, सम्मान एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था तेज कर दी है। पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के तहत मिशन शक्ति और एंटी रोमियो टीमें सक्रिय हैं।

बाजारों और चौराहों पर लगातार गश्त

महिला पुलिस कर्मियों और एंटी रोमियो टीमों की ओर से बाजारों, चौराहों, मुख्य मार्गों, शिक्षण संस्थानों, मंदिरों और भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर लगातार चेकिंग और गश्त की जा रही है। इसका उद्देश्य त्योहार के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना है, ताकि वे बिना किसी परेशानी के खरीदारी और आवागमन कर सकें।

आत्मरक्षा और कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने महिलाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा के उपायों के साथ गुड टच और बैड टच की पहचान के बारे में जानकारी दी। साथ ही उन्हें अपने कानूनी अधिकारों और महिला संबंधी अपराधों से बचाव के प्रति भी जागरूक किया गया।

Advertisement

छेड़खानी होने पर तत्काल सूचना देने की अपील

पुलिस ने बस स्टैंड, रास्तों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा कि मनचलों या शोहदों की ओर से छेड़खानी की घटना होने पर भयभीत न हों। ऐसी स्थिति में तत्काल 1090 वीमेन पावर लाइन पर शिकायत दर्ज कराने या नजदीकी थाने से संपर्क करने की अपील की गई।

सोशल मीडिया के इस्तेमाल में सावधानी बरतने की सलाह

पुलिस टीमों ने महिलाओं और बालिकाओं को व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सावधानीपूर्वक इस्तेमाल करने की सलाह दी। इसके साथ ही सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन करने के लिए भी जागरूक किया गया।

हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी

Advertisement

पुलिस ने महिलाओं और आम लोगों को विभिन्न जरूरी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। इनमें 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1090 वीमेन पावर लाइन, 181 वीमेन हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 102 और 108 एंबुलेंस सेवा, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 101 अग्निशमन सेवा और 1930 साइबर हेल्पलाइन शामिल हैं।

सुरक्षित बेटी, स्वावलंबी नारी का संदेश

मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस ने लोगों को “सुरक्षित बेटी, स्वावलंबी नारी” का संदेश दिया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को लेकर मिशन शक्ति तथा एंटी रोमियो टीमें लगातार सक्रिय रहेंगी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page