गाजीपुर
साइबर हेल्प डेस्क की त्वरित कार्रवाई, ठगी के 2900 रुपये पीड़ित को वापस मिले
जंगीपुर पुलिस ने MONEY RESTORATION PORTAL के जरिए कराई रकम वापसी, पीड़ित ने जताया आभार
जंगीपुर (गाजीपुर)। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जंगीपुर की साइबर हेल्प डेस्क ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर धोखाधड़ी के शिकार एक व्यक्ति के 2900 रुपये सफलतापूर्वक वापस करा दिए। रकम खाते में वापस आने के बाद पीड़ित ने गाजीपुर पुलिस और साइबर हेल्प डेस्क का आभार जताया।
2900 रुपये की हुई थी साइबर ठगी
पुलिस के अनुसार ग्राम मदारपुर, थाना जंगीपुर निवासी राहुल कुमार गौरव पुत्र हरिश्चन्द्र प्रसाद के साथ 2900 रुपये की साइबर धोखाधड़ी हुई थी। घटना के बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत साइबर हेल्प डेस्क थाना जंगीपुर में दर्ज कराई।
पोर्टल के माध्यम से कराई रकम की वापसी
शिकायत मिलने के बाद साइबर हेल्प डेस्क ने मामले में तत्काल कार्रवाई शुरू की। NCRP पोर्टल से प्राप्त कम्पलेन नंबर 23101260004990 के आधार पर MONEY RESTORATION PORTAL के माध्यम से ठगी गई पूरी 2900 रुपये की धनराशि पीड़ित के खाते में वापस कराई गई।
दो पुलिसकर्मियों की रही महत्वपूर्ण भूमिका
रकम वापस कराने की कार्रवाई में उपनिरीक्षक जमालुद्दीन और कांस्टेबल आलोक कुमार मौर्या की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से पीड़ित को आर्थिक राहत मिली।
पुलिस ने साइबर ठगी से बचाव की अपील की
गाजीपुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि साइबर ठगी होने की स्थिति में बिना देर किए 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत करें। इसके साथ ही साइबर अपराध की शिकायत के लिए cybercrime.gov.in पोर्टल का इस्तेमाल करें। पुलिस ने कहा कि ठगी की सूचना जितनी जल्दी दी जाएगी, रकम को रोकने या वापस कराने की संभावना उतनी ही बेहतर रहती है।
