Connect with us

गाजीपुर

नारियल पानी लदा ट्रक डिवाइडर से टकराकर पलटा

Published

on

Loading...
Loading...

नन्दगंज (गाजीपुर)। वाराणसी–गोरखपुर हाइवे पर थाना क्षेत्र के फतेहउल्लाहपुर गांव के पास नारियल पानी लदा ट्रक बीती रात अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर सड़क पर ही पलट गया, जिससे नारियल सड़क पर बिखर गया। संयोग अच्छा रहा कि चालक बाल-बाल बच गया। ट्रक पलटने की तेज आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे व चालक को सुरक्षित ट्रक से बाहर निकाला।

जानकारी के अनुसार, मदनपुर जसवन्तनगर निवासी ट्रक चालक देवेश कुमार विशाखापत्तनम से नारियल पानी लादकर गोरखपुर जा रहा था। तभी फतेहउल्लाहपुर गांव के पास बीती रात में अनियंत्रित होकर डिवाइडर की रेलिंग को तोड़ते हुए बीच सड़क पर ही पलट गया, जिससे पूरा नारियल सड़क पर बिखर गया।

Loading...

मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बिखरे नारियल को एक तरफ एकत्रित कराया। फिर उसे दूसरे ट्रक में लादवा कर भेजा गया। पुलिस ने ट्रक को क्रेन से खींचकर सड़क के एक तरफ कराया। मामूली घायल ट्रक चालक का उपचार जिला अस्पताल में कराया गया। गनीमत रही कि उस नारियल लदे ट्रक के पीछे और कोई ट्रक नहीं था, वरना भयंकर दुर्घटना हो जाती।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page