Connect with us

चन्दौली

घायल गोवंश का पशु चिकित्सकों ने किया उपचार

Published

on

सकलडीहा (चंदौली)। जिले के सकलडीहा क्षेत्र के कुचमन गेट के समीप एक गोवंश अज्ञात कारणों से घायल पड़ा था। वहीं इसी रास्ते से जा रहे आशंका बुलेटिन पत्रकार द्वारा पशु चिकित्सक दीपक मिश्रा को जानकारी उपलब्ध कराई गई। जानकारी प्राप्त होने के कुछ देर बाद ही पशु चिकित्सकों की टीम घटनास्थल पर पहुंची और घायल गोवंश का उपचार किया। इस कार्य को होते देख उपस्थित ग्रामीणों ने पशु चिकित्सक तथा पत्रकार का धन्यवाद किया।

लोगों ने बताया कि पिछले दो दिन से उक्त गोवंश घायल होकर रेलवे गेट के किनारे पड़ा हुआ था। जहां कुछ लोगों ने इस गोवंश को चारा तथा रोटी खिलाई, परंतु इसका उपचार नहीं हो पा रहा था। वहीं गुरुवार की शाम, इसी रास्ते से गुजरते समय आशंका बुलेटिन के जिला संवाददाता अनिल कुमार सेठ ने घायल गोवंश का हाल देखकर वीडियो और फोटो बनाकर पशु चिकित्सक दीपक मिश्रा को जानकारी उपलब्ध कराई।

जानकारी होने के थोड़ी देर बाद ही पशु चिकित्सकों की टीम घटनास्थल पर पहुंची और घायल गोवंश का उपचार किया। उपचार होने के पश्चात घायल गोवंश, जो दो दिनों से दर्द से पीड़ित होकर लेटा था, अपने को स्वस्थ महसूस करने लगा। उपचार के बाद वह पशु बैठकर पगुरी कर रहा था। इसे देखकर वहां मौजूद लोगों ने भी काफी सुखद अनुभव किया और कहा कि ऐसे नेक कार्य लगातार होने चाहिए।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page