Connect with us

चन्दौली

विभिन्न बिंदुओं को लेकर किसान यूनियन का धरना कल

Published

on

Loading...
Loading...

सकलडीहा (चंदौली)। समस्याओं का समाधान नहीं होने को लेकर 29 जून यानी रविवार को भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के मंडल अध्यक्ष वाराणसी तथा सेक्टर नंबर 1 से जिला पंचायत सदस्य उम्मीदवार पिंटू पाल के साथ विभिन्न पदाधिकारियों द्वारा सकलडीहा में धरना दिया जाएगा।

ज्ञात हो कि सकलडीहा तहसील के विभिन्न ग्राम सभाओं में वर्तमान समय में जल जमाव, टूटी पुलिया, जर्जर सड़कों व अन्य समस्याओं को लेकर भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन मंडल अध्यक्ष वाराणसी तथा सेक्टर नंबर 1 से जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी पिंटू पाल द्वारा जिलाधिकारी से मुलाकात कर पत्रक के माध्यम से समस्याओं से अवगत कराया गया।

वहीं पिंटू पाल द्वारा दिए गए पत्र का अवलोकन करते हुए जिलाधिकारी द्वारा शीघ्र ही समस्याओं के निदान का आश्वासन दिया गया था। इस संबंध में जब जिला पंचायत सदस्य उम्मीदवार पिंटू पाल से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि पिछले कई महीनों से सकलडीहा इंटर कॉलेज मुख्य मार्ग अत्यधिक खराब हो चुका है। जहां हल्की सी बारिश होने पर जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। जिसके कारण उक्त स्थान पर व्यापार करने वाले व्यापारियों, शिक्षकों, छात्रों के साथ ही उक्त रास्ते से आवागमन करने वाले लोगों को विभिन्न प्रकार की परेशानियां हो रही हैं।

इसी के साथ सकलडीहा से सैयदराजा मार्ग पर फेसुड़ा गांव के समीप पुलिया जर्जर हो चुकी है, जिसकी मरम्मत या पुनर्निर्माण के बारे में चर्चा की गई। वहीं कमालपुर ग्राम सभा में भी कई जगह की सड़कें अत्यधिक खराब हो गई हैं, जिनका निर्माण कराया जाना अति आवश्यक है।

Advertisement

इन्हीं सब बातों को लेकर जिलाधिकारी को पत्र दिया गया तथा शीघ्र समस्या के निदान के बारे में चर्चा की गई। जिस पर जिलाधिकारी द्वारा तुरंत फोन के माध्यम से पीडब्ल्यूडी विभाग के एक्सईएन से वार्ता कर शीघ्र समस्या के निदान के लिए निर्देशित किया गया था।

इसी के साथ जिला पंचायत सदस्य उम्मीदवार पिंटू पाल ने बताया कि जनता की प्रत्येक समस्या के निदान को लेकर उच्च अधिकारियों से संपर्क कर समाधान कराने की पूरी कोशिश की जाती है। धरना प्रदर्शन में भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के मंडल अध्यक्ष वाराणसी तथा सेक्टर नंबर 1 से जिला पंचायत सदस्य उम्मीदवार पिंटू पाल के साथ विभिन्न पदाधिकारी शामिल रहेंगे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page