Connect with us

वाराणसी

हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मजदूर की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। चोलापुर के ग्राम सभा टेकारी में शुक्रवार दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया। छत की शटरिंग का काम कर रहा मजदूर हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

टेकारी निवासी उदय प्रताप यादव के मकान की छत पर ढलाई का काम चल रहा था। शुक्रवार को मजदूर लोहे की छड़ को सीधा कर शटरिंग बांधने के लिए फैला रहा था। इसी दौरान मकान के पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन छू गई।

हादसे में चौबेपुर के पनिहरी गांव निवासी मजदूर आकाश कुमार (22) गंभीर रूप से झुलस गया। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलने पर बिजली निगम के अधिकारियों ने चोलापुर थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page