Connect with us

वाराणसी

नौकरी का झांसा देकर महिला से 20 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। फेसबुक पर दोस्ती कर नौकरी दिलाने का झांसा देने वाले युवक को चेतगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी प्रमोद चौरसिया लखनऊ के जानकीपुरम थाना क्षेत्र के 60 फीटा रोड का रहने वाला है। मूल रूप से वह संत कबीरनगर जिले के बखिरा थाना अंतर्गत सिहती कोपिया गांव का निवासी है।

एसीपी चेतगंज डॉ. ईशान सोनी ने बताया कि आरोपी ने एक महिला से नौकरी के नाम पर 20 लाख रुपये ठग लिए थे। इस मामले में 14 जनवरी को महिला ने चेतगंज थाने में केस दर्ज कराया था। शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली कि प्रमोद संस्कृत विश्वविद्यालय के पास किसी से मिलने आया है। घेराबंदी कर पुलिस ने उसे दबोच लिया।

Loading...

पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ गोरखपुर के कैंट थाने में भी धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page