Connect with us

वाराणसी

पिता का आरोप – प्रेमिका की प्रताड़ना से तंग बेटे ने की आत्महत्या

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। यूपी के वाराणसी में प्रेमिका की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने आत्महत्या कर ली। उसका शव रिंग रोड फेज-2 के किनारे शीशम के पेड़ से लटकता मिला। युवक की पहचान भदोही जिले के झउआ गांव निवासी मंगल (27) के रूप में हुई। मंगल वाहन चालक था और उसकी शादी साल 2021 में अनीता कुमारी से हुई थी।

मंगल के पिता चंद्रबली के अनुसार, एक साल पहले पड़ोस की युवती से मंगल की मुलाकात हुई थी। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने पर युवती ने मंगल पर पत्नी को तलाक देने का दबाव डालना शुरू कर दिया। इंकार करने पर उसने मंगल की आपत्तिजनक फोटो उसकी पत्नी को भेज दी।

युवक ने फांसी लगाने से पहले सोशल मीडिया पर यह फोटो पोस्ट किया था जिसमें उसकी गर्लफ्रेंड का फोटो लगा हुआ है

मामला पंचायत तक पहुंचा, जिसमें मंगल ने युवती को 50 हजार रुपये दिए और तय हुआ कि दोनों का कोई संबंध नहीं रहेगा। परिजनों ने बताया कि कुछ दिन बाद युवती ने फिर से मंगल को कॉल कर तलाक देने के लिए धमकाना शुरू कर दिया, जिससे वह तनाव में रहने लगा।

गुरुवार को मंगल रोज की तरह अखरी स्थित कबाड़ की दुकान पर वाहन चलाने गया था। वहां से कुछ रुपये लेकर निकला और फिर उसका शव हरहुआ के कोईराजपुर गांव में शीशम के पेड़ से लटकता मिला।

Advertisement

बड़ागांव पुलिस का कहना है कि फिलहाल परिजनों की तहरीर में किसी का नाम नहीं है। यदि परिवार चाहेगा तो आगे जांच की जाएगी। घटना के बाद से गांव में शोक का माहौल है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page