Connect with us

वाराणसी

पति से झगड़े के बाद महिला ने लगायी फांसी, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। सारनाथ थाना क्षेत्र के सलारपुर में देर रात दिल 25 वर्षीय महिमा सोनी ने पति से झगड़े के बाद फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव कमरे के अंदर पंखे से लटकता मिला। मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है और कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया।

पुलिस के अनुसार महिमा सोनी की शादी 28 नवंबर 2022 को अशोक सेठ से हुई थी। शुक्रवार रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर काफी कहासुनी हुई। बताया जा रहा है कि बहस के दौरान अशोक ने महिमा को थप्पड़ भी मारा। इसके बाद महिमा नाराज होकर अपनी दो साल की बच्ची को लेकर कमरे में चली गई और दरवाजा बंद कर लिया। कुछ देर बाद जब अशोक ने दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं मिला। अनहोनी की आशंका पर झांककर देखा तो महिमा का शव फंदे से लटक रहा था। उसने साड़ी का फंदा बनाकर पंखे के कुंडे से लटककर जान दे दी।

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विवेक कुमार त्रिपाठी, चौकी प्रभारी अनुप शुक्ला समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सारनाथ एसीपी भी मौके पर पहुंचे।

महिमा के मायके वाले बदलापुर जौनपुर से पहुंचे और ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। उनका कहना है कि शादी के बाद से ही उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था।

Advertisement

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page