Connect with us

मिर्ज़ापुर

मीरजापुर में एक करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की समीक्षा

Published

on

Loading...
Loading...

उच्च एवं एक उच्च ने कार्यों में लापरवाही पर जताई नाराजगी

मीरजापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में निर्माणाधीन और पूर्ण परियोजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में एक करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली योजनाएं, पूर्वांचल विकास निधि, क्रिटिकल गैप्स योजना और त्वारित आर्थिक विकास योजना से संबंधित प्रगति की समीक्षा की गई।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, वन अधिकारी अरविन्द राज मिश्र, टापस मिहिर, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सी.एल. वर्मा, उप निदेशक कृषि विकेश पटेल, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी बब्बन मौया, जिला विद्यालय निरीक्षक मायाराम समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में जल निगम द्वारा पाइपलाइन बिछाने के कार्य की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि खुदाई के बाद सड़कों की मरम्मत अवश्य कराई जाए। राजकीय निर्माण निगम द्वारा मेडिकल कॉलेज में बन रहे मल्टीपर्पज हॉल की फिनिशिंग, लाइट और साउंड सिस्टम का कार्य लंबित पाए जाने पर नाराजगी जताई गई और जल्द कार्य पूर्ण कर हैंडओवर की प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया गया।

300 सैय्या मण्डलीय चिकित्सालय की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए 45 दिनों में कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया। चील्ह, पड़री और हलिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की प्रगति पर समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए।

Advertisement

फूड हाउसिंग योजना के तहत श्रेणी-3 और 4 के आवासों में श्रेणी-3 के कार्य भूमि विवाद के कारण रुके होने पर उप जिलाधिकारी सदर को निरीक्षण कर रिपोर्ट देने को कहा गया। आयुष चिकित्सालय का निर्माण कार्य समय से पूरा न होने पर ठेकेदार से समन्वय कर तय समय में कार्य समाप्त करने के निर्देश दिए गए।

अष्टभुजा-कालीखोह रोपवे स्थल पर पर्यटन सुविधाओं की धीमी प्रगति पर पर्यटन अधिकारी को शो-कॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। छात्रावास निर्माण कार्य में देरी और बजट के 100% उपयोग के बावजूद अधूरा कार्य मिलने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई और अगस्त के अंतिम सप्ताह तक कार्य पूरा न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।

आईटीआई संस्थान में वर्कशॉप और आई लैब भवन का कार्य समय से पूर्ण कराने की जानकारी दी गई। जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय मड़िहान में ट्रांजिट हॉस्टल का कार्य प्रगति पर है, जिसे एक माह में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। मां विन्ध्यवासिनी राज्य विश्वविद्यालय के कार्य में धीमी प्रगति पर संबंधित प्रोजेक्ट मैनेजर की प्रतिकूल प्रविष्टि कर वेतन रोकने की संस्तुति की गई।

राज्य सेतु निगम द्वारा किए जा रहे कार्यों की धीमी प्रगति पर भी शो-कॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। नगर पालिका परिषद चुनार द्वारा गौशाला निर्माण में लापरवाही पर अधिशासी अधिकारी को नोटिस जारी किया गया और उप जिलाधिकारी को नियमित निरीक्षण करने को कहा गया।

विंध्याचल के दीवान घाट पर सांस्कृतिक मंच, आरती मंच और शौचालय निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर प्रोजेक्ट मैनेजर को शो-कॉज नोटिस देने का निर्देश मिला। अंत में पूर्वांचल विकास निधि, क्रिटिकल गैप्स योजना व त्वारित आर्थिक विकास योजना पर बिंदुवार समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page