Connect with us

वाराणसी

Varanasi Crime News : चोरी की बैटरियों के साथ युवक गिरफ्तार, लोहता पुलिस को मिली सफलता

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। थाना लोहता पुलिस ने शनिवार सुबह तड़के बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को चोरी की चार बैटरियों के साथ गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी कोटवां हरिजन बस्ती के पास मुखबिर की सटीक सूचना पर की गई।

गिरफ्तार युवक की पहचान किशन गुप्ता (उम्र 23 वर्ष), पुत्र राजेन्द्र गुप्ता, निवासी ग्राम पकवां बाजार छितौनी, थाना लोहता, वाराणसी के रूप में हुई है। उसके खिलाफ मुकदमा संख्या 170/2025 भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2) व 317(2) के तहत पंजीकृत किया गया है।

इस कार्रवाई का नेतृत्व थानाध्यक्ष लोहता निकिता सिंह ने किया। पुलिस टीम में कोटवां चौकी प्रभारी पवन कुमार, SI विपिन सिंह, SI शशिकान्त मिश्रा और हेड कांस्टेबल अब्दुल रशीद व रविन्द्रनाथ कन्नौजिया शामिल रहे। पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग व गश्त कर रही थी, तभी मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार, अभियुक्त के पास से चोरी की चार बैटरियाँ बरामद की गई हैं। पूछताछ में वह संतोषजनक उत्तर नहीं दे सका, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पूरे मामले की निगरानी पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देश पर की जा रही थी। आगे की जांच जारी है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि अभियुक्त किसी गिरोह से जुड़ा हुआ है या नहीं।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page